Altichem एक फैमिली होल्डिंग कंपनी का भाग है, जो यूरोप में औद्योगिक क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है। Altichem’s की सफलता…
का राज इसके अपरिवर्तनीय मूल्यों के प्रति वचनबद्धता और इसके भविष्य के लम्बे समय तक चलने वाले नज़रिए में समाया है।
50 वर्षों के अनुभव के साथ, इन बुनियादी सिद्धांतों ने परिवार के स्वामित्व वाली इस कंपनी को औद्योगिक और रासायनिक क्षेत्रों में एक अहम खिलाड़ी बना दिया है। चुनौती हेतु हमारी पसंद और सुधार हेतु निरंतरता से हमारा चीज़ों की गहराई में जाना हमें अपने ग्राहकों को अभिनव उत्पाद समाधान प्रदान करने योग्य बनाता है।
अपने स्टोरेज गोदामों के साथ हम खनिज लवणों, रेयर अर्थ्स, परसल्फेट और ऑर्गेनिक्स के व्यापार और वितरण के विशेषज्ञ हैं।
Goldmann Group चीन में रसायन, प्लास्टिक और संचालन में तीन संस्थाएँ सम्मिलित हैं 1919 में…
Sidney Goldmann द्वारा बीलेफेल्ड, जर्मनी, में स्थापित S. Goldmann एक विशुद्ध व्यापारिक उएंटरप्राइज के तौर पर शुरू हुआ। शुरू-शुरू में ध्यान घरेलू चीनी मिट्टी की चीज़ें/तामचीनी/कांच और उर्वरक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अमेरिका से बोरेक्स और बोरिक एसिड पर केंद्रित किया गया था।
हम 100 वर्षों से रासायनिक उद्योग में व्यक्तिगत सलाह, भरोसेमंद उत्पादन और डिलीवरी के साथ ही साथ सक्षम बिक्री और वितरण के प्रति समर्पित हैं।
हम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय से अनुभव के साथ एक सशक्त भागीदार के तौर पर भरोसा रखें!
1928 में Brescia में Renzo Torchiani, द्वारा स्थापित, कंपनी ने घरेलू डिटर्जेंट बनाने की गतिविधि से शुरूआत की। कंपनी ने उत्पादन…
को उद्योग, कृषि और अन्य आर्थिक क्षेत्रों के लिए रसायनों की पेशकश करते हुए तेजी से बढ़ाया है। मौजूदा समय में तोर्चियानी परिवार की तीसरी पीढ़ी कंपनी का नेतृत्व कर रही है।
हाल ही में इसने अपने बाजार और व्यापार क्षेत्र का फैलाव करने के उद्देश्य से अधिग्रहण और अधिकार में लेने के साथ विकास की प्रक्रिया शुरू की है जो मौजूदा समय में इटली के उत्तर-मध्य को कवर करती है।
रासायनिक उद्योग के ज़्यादातर प्रमुख क्षेत्रों में सक्रिय Torchiani ब्रेशिया, एन इटली में स्थित कमोडिटी और स्पेशलिटी केमिकल्स के लिए परिवहन / लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और मार्केटिंग / सेल्स ऑपरेशंस सहित एक एकीकृत वितरण आपूर्ति श्रृंखला देती है।
1969 में Denis Looney द्वारा स्थापित, The National Chemical Company (NCC) प्रमुख कच्चा माल…
और स्रोत विशेषज्ञ है। Denis’s के बेटे Alan Looney ने 1987 में प्रबंध निदेशक का पद संभाला और वे तब से कंपनी का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
मूल रूप से पारंपरिक औद्योगिक उत्पादों पर केंद्रित, NCC ने 1990 के दशक में अपनी पहुंच का विस्तार किया और अब इसकापोर्टफोलियो है जो बाजारों की एक पूरी श्रृंखला के साथ ही साथ आयरलैंड, यूके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदहै।
फार्मा, मेडिकल पॉलीमर, खाद्य और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए सामग्रियों और मटीरियल की व्यापक रेंज की आपूर्ति करना। NCC’s NCC के बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड और इन-हाउस विशेषज्ञ इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहकों को लगातार अनुरूप उत्पाद, समाधान और सेवाएं मिलें, जोकि पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला के अनुरेखण की क्षमता रखते है और सबसे ऊंचे स्तर के वैश्विक मानकों को पूरा करते हैं।।
NCC’s पेशकशों को ख़ासतौर पर ग्राहकों की आवश्यकताओं और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। समय पर और समग्रता से आपको सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध लोगों की तरफ से चलाए जाने वाली सशक्त गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली सहित। NCC सभी पहलुओं को कवर करने वाली सेवाओं का एक पूर्ण सुइटको उपलब्ध कराता है.। इसमें, स्त्रोत से लेकर श्रृंखला प्रबंधन मैनेजमेंट के साथ-साथ लॉजिस्टिकसमाधानों तक शामिल हैं।
2008 में, NCC और PVC कंपाउंडर के पूर्व शेयरधारकों और Associated Plastics of Ireland Ltd. Innovative Polymer Compounds (IPC)के बीच एक संयुक्त उद्यम स्थापित किया गया था जोकि किलबेगन, काउंटी वेस्टमीथ में स्थित है, मेडिकल पॉलीमर कंपाउंड को कंपाउंड करने में महारत हासिल है और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग मानक ISO 13485 से प्रमाणित है।
NCC को ISO 9001 से प्रमाणित किया गया है: 2015, एक Repak सदस्य और अच्छे व्यापार और वितरण अभ्यास (GTDP) के साथ ही साथ उत्तरदायी देखभाल कार्यक्रमों को अपनाता है। NCC एक SQAS की तरफ से मूल्यांकित की गई कंपनी और 2014 से डेलॉइट बेस्ट मैनेज्ड कंपनी होने के साथ ही साथ उद्योग में मिलने वाले पुरस्कारों की एक नियमित प्राप्तकर्ता भी है।
Barcelonesa में हम एक आपूर्तिकर्ता या रासायनिक विशेषज्ञ से कहीं ज्यादा हैं। हमें विश्वास है कि पुख्ता…
और स्थायी संबंध बरकरार करके ही हम एक कंपनी, लोगों और समाज के तौर पर विकसित होंगे और आगे बढ़ पाएंगे। इसी वजह से, हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों और भागीदारों के साथ मिलकर सभी गतिविधि क्षेत्रों में दक्षता, विश्वसनीयता, प्रतिक्रिया और स्थिरता को अधिकतम करने वाले रासायनिक समाधानों की गारंटी के लिए काम करना है।
हमारे लिए, आपकी कंपनी की वास्तविकता में खुद को एकीकृत करना, एक पुख्ता और स्थायी संबंध बरकरार करना, अपनी टीम के साथ मिलकर काम करना और हर एक हितधारक को सहयोग देना सफलता की कुंजी है। यह हमारा दक्षता, विश्वसनीयता, प्रतिक्रिया और स्थिरता को अधिकतम करने वाले रासायनिक समाधानों की गारंटी देने का फार्मूला है।
एक ऐसा फार्मूला जो पहले से ही 50 से अधिक देशों में 2,000 से अधिक ग्राहकों को सहायता दे रहा है।
Afriglobal Commodities (AGC) अफ्रीका केंद्रित एक प्रमुख व्यापार और वितरण संगठन है…
1988 में नाइजीरिया में संगठित, AGC का मुख्यालय अब दुबई में है। हमारे वितरण कार्यों में अफ्रीका और मध्य पूर्व सम्मिलित हैं।
प्रति वर्ष 4000 TEU से अधिक के लेनदेन के साथ, AGC भी इस क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ते व्यापार और वितरण संचालनों में से एक है। हमारे उत्पादों की लम्बी-चौड़ी टोकरी – जिसमें 150 से ज्यादा एसकेयू हैं उसमें अफ्रीका में शीर्ष कारोबार वाले रसायनों के उत्पादों का 70% से अधिक शामिल है।
हमारे 40 से अधिक प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता, इस क्षेत्र में सर्वोत्तम गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी कीमत वाले अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद लेकर आते हैं । व्यापार के लिए हमारा नजरिया वितरण की मानसिकता से प्रेरित है – हम गहरी ग्राहक अंतर्दृष्टि और रिश्तों का सृजन करना चाहते हैं। यह हमें अपने ग्राहकों की ख़ास ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से अनुकूलित उत्पाद और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा उपलब्ध कराने में सक्षम बनाता है। नाइजीरिया में स्थित हमारी तकनीकी सेवा टीम लागत असरदार अनुकूलन सहित उत्पादों का उपयोग करने के लिए हमारे ग्राहकों का सहयोग करती है।
हमारा दृष्टिकोण अग्रणी अखिल अफ्रीकी रसायन और संबद्ध उत्पाद वितरण व्यापार, समूह बनना है। हमारे मूल्य अखंडता, लोगों का सम्मान, ग्राहकों की सफलता के लिए जोश और हमारे सभी कामों में रखी जाने वाली दूरदर्शी सोच है।
कोस्टा रिका, मध्य अमेरिका में स्थित, Ketsin हमेशा हमारे ग्राहकों, कर्मचारियों, आपूर्तिकर्ताओं…
समुदाय और पर्यावरण के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और वचनबद्धता का ख्याल रखते हुए, वैधता, सेवा की गुणवत्ता और हमारे उत्पादों के उत्तरदायी वितरण की संरचना के अन्दर काम करती है।
हम आपके व्यवसाय को पेशेवर और उत्तरदायी तरीके से विकसित करने के लिए मध्य अमेरिका और मैक्सिको में अपनी सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं, विशिष्टताओं और कच्चे माल के लिए उच्च दर्जे की सेवा दे सकते हैं जिसकी पेशकश हमारी तरफ से बाज़ार में की जाती है।
हम पॉलिमर, पेंट और कोटिंग्स, खाद्य योजक, सॉल्वैंट्स, विशिष्टताओं और सैनिटाइज़र पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
बर्लिंगटन, ओंटारियो, कनाडा में स्थित और Wiggins परिवार, द्वारा स्थापित Thames River Chemials (TRC) गर्व से…
2006 से उत्तरी अमेरिका और वैश्विक चैनलों के ज़रिए अलग-अलग तरह के उद्योगों की सेवा कर रही है।
तभी से, TRC ने इस बात को सुनिश्चित करने के लिए लगातार, पुख्ता कोशिशें जारी रखी हैं कि एक अनुरूप और देखभाल-केंद्रित नजरिए को अपनी दैनिक प्रक्रियाओं और ग्राहक को केंद्र में रखने को सबसे ऊपर का दर्ज़ा जाए। एक दशक पहले अपनी स्थापना के बाद से अपनी समर्पित टीम और 2,500 से अधिक ग्राहकों के लगातार बढ़ते आधार के सहित, TRC फल-फूल रहा है।
फिर भी, जबकि TRC’s की क्षमताएं बढ़ी हैं और इसके अलग-अलग आयाम व्यापक हुए हैं, विशिष्ट ग्राहक-संचालित नज़रिया आज भी अखंडता से बरकरार है। Thames River Chemical न केवल मांग पर स्त्रोत उपलब्ध कराती और उद्योग समाधान देती है बल्कि ख़ास व्यक्तिगत और समर्पित नज़रिए के साथ ऐसा करती है।
आज, TRC 100 से अधिक आपूर्तिकर्ताओं से लाभप्रद संबंधों को बनाए हुए है और इसके “परिवार” में 50 से ज्यादा उद्योग पेशेवर शामिल हैं – हर एक अपने अनूठे बाजार ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता, लॉजिस्टिक्स ज्ञान और ग्राहक-उन्मुख ध्यान के एक जगह पर लाते हैं। आइए हम आपकी उद्योग आवश्यकता के लिए सही समाधान तलाशें। www.trc-corp.com
Protea Chemicals Omnia Group, का एक सदस्य है जो खनन, कृषि और रसायन क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले…
विशिष्ट रासायनिक उत्पादों और सेवाओं का JSE-सूचीबद्ध प्रदाता है।
हम एक भरोसेमंद वितरक और विशेषता और कार्यात्मक रसायनों के निर्माता हैं। 60 से अधिक वर्षों से हम भोजन से लेकर खेती, परिवहन से लेकर वस्त्र तक रोज़मर्रा की ज़िन्दगी के हर एक पहलू का भाग रहे हैं। हम Omnia Group के सदस्य हैं, जिसका मूल दक्षिण अफ्रीका में हैं और हमें अपनी स्वदेशी विरासत पर गर्व है।
हम जोहान्सबर्ग, केप टाउन और डरबन में सुविधाओं और हब सहित दक्षिण अफ्रीका में एक एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक्स और वितरण का संचालन करते हैं।
Andoh Parachemie Co., Ltd. को ओवरी नागोया में मोम, तेल और चीनी के थोक व्यापारी के तौर पर स्थापित किया गया था अपनी स्थापना के बाद से…
Andoh Parachemie Co., Ltd. एक पेट्रोकेमिकल उत्पाद ट्रेडिंग कंपनी के तौर पर विकसित हुई है, जो भरोसे पर टिकी हुई है, जिसके अब 1,900 से ज्यादा व्यावसायिक भागीदार हैं।
हमने एक मार्केटिंग और गुणवत्ता नियंत्रण संरचना को बनाया है जिसका जापान में 30 से ज्यादा जगहों पर इन्वेंट्री लॉजिस्टिक्स बेस का वृहद वितरण नेटवर्क है।
मौजूदा समय में हम चीन में अपने व्यापार का विस्तार कर रहे हैं और साथ ही हमने अपने जापानी व्यवसाय को विकसित करना जारी रखा है।
जैसा कि विनिर्माण अन्य देशों में जारी है, हमें विश्वास है कि अपने पेट्रोकेमिकल आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाकर, आने वाले समय में फलती-फूलती एक और बढ़िया वैश्विक कंपनी के तौर विकास कर सकते हैं।
जैसा कि हम पेट्रोकेमिकल उत्पादों में डील करते हैं, हम ग्राहकों के अनुरोधों को सुनने और उनकी जरूरतों को पूरी तरह से समझने के लिए समय निकालकर अपनी संगठनात्मक शक्ति के ज़रिए समस्याओं को सुलझाते हैं, ताकि हम और हमारे भागिदार एक साथ विकास कर सकें।
हमारा उद्देश्य एक कॉर्पोरेट इकाई के तौर पर विकसित होना है जो भविष्य में अहमियत का सृजन कर सके। साथ ही, तेजी से बदलते हुए वैश्विक परिवेश में, हमारा लक्ष्य कुशलता के साथ सभी समस्याओं को सुलझाना और नई चुनौतियों का मुकाबला करना है।
आने वाले समय में हमारा ध्यान अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते रहने पर और एक पारंपरिक रासायनिक व्यापारिक कंपनी से विनिर्माण क्षमताओं और वैश्विक पहुंच वाली कंपनी के साथ ही भविष्य के लिए एक पुल का निर्माण करना है ताकि हमारे भागीदारों को उनके सपनों को पूरा करने में सहायता मिल सके।
Chemet की स्थापना Mr. K.B Sanghvi ने 1968 में की थी और यह भारत के सबसे पुराने…
और सबसे बड़े केमिकल मार्केटिंग हाउस में से एक है। यह ज़्यादातर प्रमुख रासायनिक बाजार क्षेत्रों में सक्रिय काफी विविधता रखने वाली कंपनी है।
Chemet’s की दो गतिविधियों में भारतीय उपमहाद्वीप में प्रमुख रासायनिक कच्चे माल का आयात करना और 80 कर्मचारियों की कुल संख्या सहित भारत के बाहर ग्राहकों के लिए स्त्रोत भागीदारों के तौर पर काम करना सम्मिलित है, Chemet का कार्यालय भारत के कई प्रमुख/महानगरीय शहरों में हैं Chemet भारत के कई प्रमुख/महानगरीय शहरों में कार्यालय हैं, इसका मुख्य कार्यालय मुंबई में है।
Chemitron ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के सीईओ श्री Usi Ron, ने जनवरी 1991 में समूह की…
Mr. Ron, को रासायनिक व्यवसाय का लगभग 50 वर्षों का अनुभव है, अपने बेटे, Mr. Guy Ron, के साथ मिलकर कंपनी का नेतृत्व करते हैं। Mr. Guy Ronप्रबंध निदेशक हैं। 1880 से लेकर अब तक कंपनी अब रसायन व्यापारियों की पांच पीढ़ियों की लोकप्रिय विरासत की पेशकश करती है।
Chemitron की मुख्य गतिविधि रसायनों और कच्चे माल के क्षेत्र में विदेशी कंपनियों के उत्पादों का प्रतिनिधित्व और वितरण करने पर केंद्रित है और हमेशा स्थानीय उद्योग के लिए आपूर्ति के नए स्रोतों की खोज में रहती है।
Chemitron कंपनियों का समूह फेडरेशन ऑफ इज़राइली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, इज़राइल-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इज़राइल-जॉर्डन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का सदस्य है।